Move to Jagran APP

भाजपा को केंद्र व राज्य की सत्ता से करना है बेदखल : डॉ.अरुण

संवाद सूत्र,गुमला : राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सह छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी डा.अरुण उरांव ने कहा है कि केन्द्र और राज्य की वर्तमान सरकार झूठा और जुमलेबाजी की सरकार है। आने वाले दिनों केन्द्र और राज्य दोनों जगहों से भाजपा की सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन बरवा की अध्यक्षता में मंगलवार को गुमला परिसदन में संपन्न जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। कहा कि यह सरकार झूठा सपना दिखाकर लोगों को गुमराह कर रही है। अब जनता जाग चुकी है। राज्य के गरीब किसान आत्महत्या कर रहा है और उधर सीबीआई का गलत प्रयोग कर रहा है। ऐसी सरकार के खिलाफ जनता को जागरूक करने की जरूरत है। प्रदेश प्रवक्त शिवकुमार भगत ने 24 फरवरी को प्रस्ता

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 09:36 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 09:36 PM (IST)
भाजपा को केंद्र व राज्य की सत्ता से करना है बेदखल : डॉ.अरुण
भाजपा को केंद्र व राज्य की सत्ता से करना है बेदखल : डॉ.अरुण

गुमला : राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सह छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी डॉ.अरुण उरांव ने कहा है कि केंद्र और राज्य की वर्तमान सरकार झूठा और जुमलेबाजी की सरकार है। आने वाले दिनों केंद्र और राज्य दोनों जगहों से भाजपा की सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन बरवा की अध्यक्षता में मंगलवार को गुमला परिसदन में संपन्न जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। कहा कि यह सरकार झूठा सपना दिखाकर लोगों को गुमराह कर रही है। अब जनता जाग चुकी है। राज्य के गरीब किसान आत्महत्या कर रहा है और उधर सीबीआई का गलत प्रयोग कर रहा है। ऐसी सरकार के खिलाफ जनता को जागरूक करने की जरूरत है। प्रदेश प्रवक्त शिवकुमार भगत ने 24 फरवरी को प्रस्तावित भाजपा भगाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का पार्टी पदाधिकारियों से अनुरोध किया। जिला प्रभारी डा.अजय शाहदेव ने संगठन के आधारभूत संरचना की प्रखंड वार समीक्षा की और प्रखंड प्रभारी व प्रखंड अध्यक्ष से प्रत्येक मतदान केन्द्रों में जन संपर्क अभियान के माध्यम से दस-दस कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अनुरोध किया। जिला अध्यक्ष रोशन बरवा ने बैठक में शामिल जिला कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव अब नजदीक है। इसलिए बूथ कमेटी का सत्यापन कर दस दिनों के भीतर सूची जमा करने का निर्देश दिया। बैठक में पूर्व विधायक वैरागी उरांव, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, आशिक अंसारी, मानिक चंद साहु, राजनील तिग्गा, राजीव रंजन महतो, शाहजहां अंसारी, देवेन्द्र उरांव, रमेश कुमार चीनी, अकिल रहमान, राम निवास प्रसाद, निशांत दूबे, रघुनंदन प्रसाद, विनोद कुजूर, राजेश टोप्पो, अनिल साहु, भैयाराम उरांव, अरुण पांडेय, महावीर उरांव, चन्द्रशेखर उरांव, राजू साहु, बैबूल अंसारी, कलीम खान, एजाज अहमद, रामेश्वरी उरांव, अमृता भगत, शनियारो देवी आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.