छुट्टी के समय से पहले गायब होने वाले चार शिक्षकों से कारणपृच्छा
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेव चेगरी के हेडमास्टर उपेंद्र कुमार, प्रकाश मिश्रा और रामचंद साहू को अपने कर्तब्य से गायब रहने के कारण बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा ने स्पषटीकरण किया है। बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा ने बताया की बीडीओ रेणु बाला द्वारा चार ़फरवरी को महादेव चैगरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के समय स्कूल के सभी शिक्षक छुट्टी की निर्धारित समय से पहले से ही गायब थे। बच्चे खाना खा रहे थे और कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों की भोजन के थाली से अंडा गायब था और मीनू के अनुरूप बच्चो को मध्याह्न भोजन नही दिया गया था। बीडीओ के निर्देश पर बीईईओ ने मंगलवार को महादेव चेगरी के सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण किया गया।
भरनो : राउमवि महादेव चेगरी के हेडमास्टर उपेंद्र कुमार, प्रकाश मिश्रा और रामचंद साहू को अपने कर्तव्य से गायब रहने के कारण बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा ने स्पष्टीकरण किया है। बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा ने बताया की बीडीओ रेणु बाला द्वारा चार फरवरी को महादेव चैगरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के समय स्कूल के सभी शिक्षक छुट्टी की निर्धारित समय से पहले से ही गायब थे। बच्चे खाना खा रहे थे और कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों की भोजन के थाली से अंडा गायब था और मीनू के अनुरूप बच्चो को मध्याह्न भोजन नही दिया गया था। बीडीओ के निर्देश पर बीईईओ ने मंगलवार को महादेव चेगरी के सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण किया गया।