संत अलोइस उच्च विद्यालय का वार्षिक खेल कूद संपन्न
संवाद सूत्र,कामडारा : टुरुंडू पंचायत के संत अलोइस उच्च विद्यालय कुदा का वार्षिक खेल कूद समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। खेल कूद प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए जिप सदस्य सुनीता टोपनो ने कहा कि खेल कूद से जहां स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं खिलाड़ियों में क्षमतावर्धन होता है। बच्चों को आगे बढ़ने की ललक होती है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी होता है। लक्ष्य की प्राप्ति से हौसला बढ़ता हे। उन्होंने हर बच्चे बच्चियों से खेल कूद में भाग लेने की अपील की। सुप्रीयर रेजिना टोपनो ने खेल कूद को शिक्षा का अंग बताया। कहा कि खेल कूद से जीवन में अनुशासन आता है। फादर ग्राबिएल सुरीन ने खेल कूद आरंभ करने की घोषणा की। बच्चों ने मार्च पास्ट किया। उसके बाद विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रस्सी दौड़ में हेलेन टोपनो को प्रथम, मारसा टोपनो को द्वितीय, सूई धागा रेस में प्रियंका टोपनो को प्रथम, लुसिया कंडुलना को द्वितीय, गोला फेंक में जितेन्द्र प्रधान को
कामडारा : टुरुंडू पंचायत के संत अलोइस उच्च विद्यालय कुदा का वार्षिक खेल कूद समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। खेल कूद प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए जिप सदस्य सुनीता टोपनो ने कहा कि खेल कूद से जहां स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं खिलाड़ियों में क्षमतावर्द्धन होता है। बच्चों को आगे बढ़ने की ललक होती है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी होता है। लक्ष्य की प्राप्ति से हौसला बढ़ता हे। उन्होंने हर बच्चे बच्चियों से खेल कूद में भाग लेने की अपील की। सुप्रीयर रेजिना टोपनो ने खेल कूद को शिक्षा का अंग बताया। कहा कि खेल कूद से जीवन में अनुशासन आता है। फादर ग्राबिएल सुरीन ने खेल कूद आरंभ करने की घोषणा की। बच्चों ने मार्च पास्ट किया। उसके बाद विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रस्सी दौड़ में हेलेन टोपनो को प्रथम, मारसा टोपनो को द्वितीय, सूई धागा रेस में प्रियंका टोपनो को प्रथम, लुसिया कंडुलना को द्वितीय, गोला फेंक में जितेन्द्र प्रधान को प्रथम और सैन सुरीन को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इस समारोह में कैप्टन जोन टोपनो, विलियम टोपनो, रोशन टोपनो, अजित गुड़िया, विपिन केरकेट्टा, सीताराम नाग, मारकुस, मार्शल, रंजित, जीवन, सनातन, एलिस, बिरजनिया और मिस रश्मि मौजूद थे।