ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत, दो घायल
गुमला के सिसई रोड में पोद्दार धर्मशाला के समीप बुधवार की रात में एक दस चक्का ट्रक के चपेट में आ जाने से मा.फैजान नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान मो.इमरान और मो.अफशर के रूप में हुई है। दोनों घायल रजा कालोनी के रहने वाले बताए गए हैं। मरा मो.फैजान भी रजा कालोनी का रहने वाला था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक दो वाहन पर सवार होकर बड़ाएक पेट्रोल पंप पहुंचे थे जहां उन
गुमला : गुमला के सिसई रोड में पोद्दार धर्मशाला के समीप बुधवार की रात में एक दस चक्का ट्रक के चपेट में आ जाने से मा.फैजान नामक युवक की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान मो.इमरान और मो.अफशर के रूप में हुई है। दोनों घायल रजा कालोनी के रहनेवाले बताए गए हैं। मरा मो.फैजान भी रजा कालोनी का रहने वाला था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक दो वाहन पर सवार होकर बड़ाएक पेट्रोल पंप पहुंचे थे जहां उन लोगों ने पेट्रोल भरवाया उसके बाद दो वाहनों पर सवार होकर तीनों सिसई रोड की ओर मुड़े। लेकिन पोद्दार धर्मशाला के समीप दोनों बाइकों पर सवार को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। मो.फैजान ट्रक के नीचे दब गया और बुरी तरह से कुचल गया। जबकि इमरान और अफसर घायल हुए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद वाहनों का जाम लग गया है। मृतक फैजान का शव सड़क पर ही पड़ा है। भारी संख्या में लोग वहां जमा हो गए हैं। पुलिस को भी घटना की जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची है। लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए रात के सवा आठ बजे तक शव को नहीं उठाया जा सका था। लोगों का कहना है कि ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चालन करते हैं। शहर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। मंगलवार की रात में बड़ाएक मुहल्ला के नवल ¨सह भी वहीं एक स्कूटी की धक्का से मर गए थे। शहर में वाहन का दबाव अधिक रहता है जिससे दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों का कहना है कि जब तक बाईपास का निर्माण नहीं होगा तब तक दुर्घटनाएं होती रहेगी। लोग मरते रहेंगे।