Move to Jagran APP

बजट सत्र में प्रमंडल स्तरीय घेराव को सफल बनाने का आह्वान

झारखंड प्रदेश रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष देवकी देवी ने रसोइया संयोजिका और अध्यक्षों की मांग को लेकर बजट सत्र में प्रमंडल स्तरीय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान डुमरी प्रखंड के रसोइया संयोजिका व अध्यक्षों से किया है। रविवार को डुमरी प्रखंड के टांगरडीह विद्यालय परिसर में रसेाइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक को संबोधित करते हुए देवकी ने यह आह्वान किया। कहा कि रसोइया संयोजिका लंबे दिनों से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाकर बच्चों को सेवा कर रहे हैं। आज वे अपने हक अधिकार की मांग कर रहे हैं तो सरकार अनदेखी कर रही है। कहा कि सर

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 04:41 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 04:41 PM (IST)
बजट सत्र में प्रमंडल स्तरीय घेराव को सफल बनाने का आह्वान
बजट सत्र में प्रमंडल स्तरीय घेराव को सफल बनाने का आह्वान

डुमरी : झारखंड प्रदेश रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष देवकी देवी ने रसोइया संयोजिका और अध्यक्षों की मांग को लेकर बजट सत्र में प्रमंडल स्तरीय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान डुमरी प्रखंड के रसोइया संयोजिका व अध्यक्षों से किया है। रविवार को डुमरी प्रखंड के टांगरडीह विद्यालय परिसर में रसेाइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक को संबोधित करते हुए देवकी ने यह आह्वान किया। कहा कि रसोइया संयोजिका लंबे दिनों से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाकर बच्चों को सेवा कर रहे हैं। आज वे अपने हक अधिकार की मांग कर रहे हैं तो सरकार अनदेखी कर रही है। कहा कि सरकार समाज के हर लोगों की सुन रही है लेकिन उन लोगों को अनदेखी कर रहा है। प्रदेश कमेटी में लिए गए निर्णय के अनुसार विधान और संकुल स्तर कमेटी गठन करने का अनुरोध किया। विधान सभा कमेटी बनाकर बजट सत्र में प्रमंडल स्तरीय घेराव कार्यक्रम करने और संकुल स्तरीय कमेटी द्वारा चुनाव के दौरान बूथ में सरकार के विरोध में काम करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने 29 जनवरी को रांची के विधान सभा बिरसा चौक पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में प्रभा एक्का, प्रमिला लकड़ा, मीना देवी, सिलिना उराइन, शांति उराइन, मुनी देवी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.