रहस्य ढंग से युवक लापता
फोटो-21 गुमला : मुरकुंडा पुरनाटोली के रामचन्द्र दास का एकलौता 24 वर्षीय पुत्र दीपक दास पिछले चार दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। लापता युवक दीपक की मां लीला देवी ने बताया कि वे लोग चान्हों प्रखंड के चोरया गांव के मूल निवासी हैं और फिलहाल मुरकुंडा पुरनाटोली में रह रहे हैं। उनके पुत्र की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज कराया जा रहा था। वह मुरकुंडा से एक ऑटो से गुमला के लिए चला था। अंबागढ़ा में उतर गया था। उसने दाड़ी बनवायी उसके बाद वह गायब हो गया। उसके गुमशुदगी का सन्हा गुमला थाना में दर्ज कराया गया है।
गुमला : मुरकुंडा पुरनाटोली के रामचन्द्र दास का इकलौता पुत्र दीपक दास (24) पिछले चार दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। लापता युवक दीपक की मां लीला देवी ने बताया कि वे लोग चान्हो प्रखंड के चोरया गांव के मूल निवासी हैं और फिलहाल मुरकुंडा पुरनाटोली में रह रहे हैं। उनके पुत्र की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज कराया जा रहा था। वह मुरकुंडा से एक ऑटो से गुमला के लिए चला था। अंबागढ़ा में उतर गया था। उसने दाड़ी बनवायी उसके बाद वह गायब हो गया। उसके गुमशुदगी का सनहा गुमला थाना में दर्ज कराया गया है।