Move to Jagran APP

पुरोहित ईश्वर का होता है चरवाहा : बिशप पॉल

कटकाही पारिस में रविवार को धार्मिक विधि विधान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच डीक्कन संतोष ¨मज का पुरोहिताभिषेक हुआ। धार्मिक अनुष्ठान गुमला धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप पॉल लकड़ा ने किया। पुरोहिताभिषेक के उपरांत वहां मौजूद 45 पल्लियों के पुरोहितों ने उन्हें गले लगा लिया और पुरोहित की सूची में शामिल कर लिया। पुरोहिताभिषेक के बाद आशीष वचन देते हुए बिशप पॉल लकड़ा ने कहा कि पुरोहित ईश्वर का चरवाहा होता है। दया और प्रेम का संदेश जन-जन को देता है। पुरोहित किसी व्यक्ति के चाहने से नहीं बल्कि प्रभु के बुलावे पर बनते हैं। नव अभिशिप्त फादर संतोष ¨मज ईश्वर के बुलावे पर

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:22 PM (IST)
पुरोहित ईश्वर का होता है चरवाहा : बिशप पॉल
पुरोहित ईश्वर का होता है चरवाहा : बिशप पॉल

चैनपुर : कटकाही पेरिश में रविवार को धार्मिक विधि विधान व सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच डिक्कन संतोष ¨मज का पुरोहिताभिषेक हुआ। धार्मिक अनुष्ठान गुमला धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप पॉल लकड़ा ने किया। पुरोहिताभिषेक के उपरांत वहां मौजूद 45 पल्लियों के पुरोहितों ने उन्हें गले लगा लिया और पुरोहित की सूची में शामिल कर लिया। पुरोहिताभिषेक के बाद आशीष वचन देते हुए बिशप पॉल लकड़ा ने कहा कि पुरोहित ईश्वर का चरवाहा होता है। दया और प्रेम का संदेश जन-जन को देता है। पुरोहित किसी व्यक्ति के चाहने से नहीं बल्कि प्रभु के बुलावे पर बनते हैं। नव अभिशिप्त फादर संतोष ¨मज ईश्वर के बुलावे पर यहां पहुंचे हैं। उन्हें उम्मीद है कि फादर संतोष पुरी ईमानदारी और पवित्रता के साथ प्रभु यीशु के सुसमाचारों को लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही उपस्थित सभी पुरोहितों से कहा कि आम सभी निष्ठा भाव के साथ मानव समाज का कल्याण और ºीस्तीय समाज के विकास का काम करें। सामाजिक बुराईयों के खिलाफ ºीस्तीय समाज के लोगों को एकजुट होकर लड़ना होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पुरोहिताभिषेक समारोह में फादर सेविस्तियन , फदर राजेश, सिप्रियन, अगुस्तुस, अनूप, विक्रम, विनोद, व्यातोर, लाजरूस, विक्टोर, नाबोर, बेंजामिन, पॉलीकार्प, राजेन्द्र अजित, राजू, सोलांकी, सिस्टर अनिता, मेरी, मार्था, रेजिना, आगाथा, रोश, मानुएल,रोजालिया आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

परिचय : अभिषिक्त संतोष ¨मज, पिता का नाम स्व.बेंजामिन ¨मज, माता ज¨सता ¨मज, जन्म ग्राम- उजरा पुटरूंगी पारिवारिक स्थिति -गरीबी, प्रारंभिक शिक्षा-आकाशी, उच्च विद्यालय की शिक्षा बरवे उच्च विद्यालय, इंटर की पढ़ाई पीए मेमोरियल कालेज, चैनपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.