Move to Jagran APP

जतरगढ़ी के लोगों से किए गए सभी वायदे होंगे पूरे : डीसी

पिछले साल मकर सक्रांति की रात में गुमला रांची पथ पर पलमा डीपा के समीप सड़क दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों के परिजनों से किए गए वायदे और जतरगढ़ी गांव की समस्याओं का समाधान करने के मामले में हुई प्रशासनिक चूक को दूर करने के लिए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। दैनिक जागरण में 17 जनवरी के अंक में घोषित सुविधा पाने का साल भर से इंतजार कर रहे हैं मृतकों के परिजन नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। उसके बाद प्रखंड एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। उपायुक्त ने कहा कि उन्हें उस गांव में लोगों से किए गए वायदे की जानकारी नहीं थी। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने उन्हें जानकारी दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 09:36 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 09:36 PM (IST)
जतरगढ़ी के लोगों से किए गए सभी वायदे होंगे पूरे : डीसी
जतरगढ़ी के लोगों से किए गए सभी वायदे होंगे पूरे : डीसी

गुमला : पिछले साल मकर सक्रांति की रात में गुमला रांची पथ पर पलमा डीपा के समीप सड़क दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों के परिजनों से किए गए वायदे और जतरगढ़ी गांव की समस्याओं का समाधान करने के मामले में हुई प्रशासनिक चूक को दूर करने के लिए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। दैनिक जागरण में 17 जनवरी के अंक में घोषित सुविधा पाने का साल भर से इंतजार कर रहे हैं मृतकों के परिजन नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। उसके बाद प्रखंड एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। उपायुक्त ने कहा कि उन्हें उस गांव में लोगों से किए गए वायदे की जानकारी नहीं थी। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने उन्हें जानकारी दी है। नियमानुसार पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने का काम किया जाएगा। जिन्हें अब तक राशन कार्ड नहीं मिला है उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। सुरक्षा पेंशन दिलाने का भी काम किया जाएगा। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से गांव की वस्तु स्थिति और किए गए वायदे को पूरा करने के बारे में विस्तृत जानकारी देने की बात कहा है। इधर केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री ने अपने नाराजगी से अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि जतरगढ़ी गांव के लोग गरीब है। आने जाने के रास्ते भी नहीं हैं। पीने के पानी की समस्या भी है। इन समस्याओं का जल्द समाधान कराना है। दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर और केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत की नाराजगी को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.