अखाड़ा झारखंडी संस्कृति का कवच : स्पीकर
अखाड़ा झारखंडी संस्कृति का कवच : दिनेश उरांव
बसिया : विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि अखाड़ा झारखंडी संस्कृति का कवच है। इसका पौराणिक महत्व है। अखाड़ा से हमारी संस्कृति को जीवित रखा जा सकता है। अपने विधायक मद से बसिया में निíमत आदिवासी भवन सह अखाड़ा का उदघाटन करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में करमा, जितिया, सरहुल आदि पर्व मानने की परंपरा है। त्योहार के कारण अखाड़ा में आपसी सदभाव और भाईचारा का भाव देखने को मिलता है। इस अवसर पर स्पीकर ने जनता की समस्या सुनी और समस्या समाधान का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में विनय चौधरी, प्रमुख विनोद भगत, विजय ¨सह, कृष्णा कुशवाहा, जगदम्बा साहू, प्रदीप चौधरी, हफिन्दर ¨सह, बैजू गोप,कृष्णा साहू, कृष्णा गुप्ता, पुष्पा देवी, जगतमोहन देवघरिया, राजीव कुमार, बीडीओ विजयनाथ मिश्रा, सीओ सन्तोष बैठा, कामडारा बीडीओ पवन महतो आदि उपस्थित थे।