जंगली हाथी ने वृद्ध को कुचला, मौत
उमड़ा पंचायत के नागो टोली में जंगली हाथी ने 62 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मण महतो कुचल का मार डाला। मृतक लक्ष्मण सोमवार की सुबह लगभग 5.47 बजे अपने घर से निकल कर शौच के लिए बाहर गया था। लौटने के कर्म में हाथी से आमने- सामने हो गया। हाथी को अचानक देखकर लक्ष्मण भागने का प्रयास किया लेकिन वह गिर गया। हाथी ने अपने सोंढ़ से लक्षमध को उठा कर दूर फेंक दिया। जिससे उसका पैर टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इलाज के लिए घायलावस्था में उसे गुमला सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही घायल लक्ष्मण की मौत हो गई। घटना की जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद को दी गई। महेश प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए दस हजार तत्काल प्रदान किया। कहा कि शेष मुआवजा प्रावधान के अनुसार जल्द दिलाया जाएगा।
पालकोट : उमड़ा पंचायत के नागो टोली में जंगली हाथी ने वृद्ध लक्ष्मण महतो (62) को कुचल का मार डाला। मृतक लक्ष्मण सोमवार की सुबह लगभग 5.47 बजे अपने घर से निकल कर शौच के लिए बाहर गया था। लौटने के कर्म में हाथी से आमने- सामने हो गया। हाथी को अचानक देखकर लक्ष्मण भागने का प्रयास किया लेकिन वह गिर गया। हाथी ने अपने सोंढ़ से लक्षमध को उठा कर दूर फेंक दिया। जिससे उसका पैर टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इलाज के लिए घायलावस्था में उसे गुमला सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही घायल लक्ष्मण की मौत हो गई। घटना की जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद को दी गई। महेश प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए दस हजार तत्काल प्रदान किया। कहा कि शेष मुआवजा प्रावधान के अनुसार जल्द दिलाया जाएगा।