Move to Jagran APP

बीईईओ के निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, खेल रहे थे बच्चे

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गंगा प्रसाद सिन्हा गुरुवार को नव प्राथमिक विद्यालय जामटोली, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरानी और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा का निरीक्षण किया। जामटोली विद्यालय दिन के साढ़े दस बजे बंद मिला। बच्चे मैदान में खेल रहे थे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फटवा मुंडा और संयोजिका सावंरी उराइन ने बताया कि विद्यालय प्रतिदिन 11 बजे खुलता है। प्रधानाध्यापिका समय से कभी विद्यालय नहीं आती है। परसा और पंडरानी विद्यालयों में ज्ञान सेतु के कार्यक्रम में लापरवाही बरते जाने का पर्दाफाश हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:55 PM (IST)
बीईईओ के निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, खेल रहे थे बच्चे
बीईईओ के निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, खेल रहे थे बच्चे

भरनो : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गंगा प्रसाद सिन्हा ने गुरुवार को प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय जामटोली, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरानी और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा का निरीक्षण किया। जामटोली विद्यालय दिन के साढ़े दस बजे बंद मिला। बच्चे मैदान में खेल रहे थे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फटवा मुंडा और संयोजिका सावंरी उराइन ने बताया कि विद्यालय प्रतिदिन 11 बजे खुलता है। प्रधानाध्यापिका समय से कभी विद्यालय नहीं आती है। परसा और पंडरानी विद्यालयों में ज्ञान सेतु के कार्यक्रम में लापरवाही बरते जाने का पर्दाफाश हुआ। बच्चों को अंडा के जगह केला दिया जा रहा था। बच्चों के थाली से मध्याह्न में हरी सब्जी गायब मिली। बीईईओ ने अनुपस्थित स्कूल जामटोली के प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा है। इसी तरह कुसुमटोली, सरईटोली, भरनो, सरगांव, डुड़िया, डोंबा, रेमे, बंगरु में भी कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जबकि राज्य सरकार ने 15 नवंबर को विद्यालय खोलने का निर्देश दिया गया था। अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटकर उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.