पालकोट,बसिया व बिशुनपुर के मुखिया भी शामिल हुए हड़ताल में
मुखिया संघ की बेमियादी हड़ताल के कारण सरकारी कार्यक्रमों और विकास की योजनाओं पर प्रभाव पड़ना आरंभ हो गया है। बसिया प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया हड़ताल में शामिल हो गए हैं। मुखिया संघ की ओर से बीडीओ विजय नाथ मिश्रा को लिखित ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में बंसत गुड़िया, पंचू उरांव, सरिता उरांव, जीवन मसीह बारला, पद्म¨सह, चुमानी देवी, रामेश्वरी देवी आदि के नाम शामिल है। पालकोट के सभी पंचायतों के मुखिया कलमबद्ध हड़ताल में शामिल हो गए हैं।
गुमला : मुखिया संघ की बेमियादी हड़ताल के कारण सरकारी कार्यक्रमों और विकास की योजनाओं पर प्रभाव पड़ना आरंभ हो गया है। बसिया प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया हड़ताल में शामिल हो गए हैं। मुखिया संघ की ओर से बीडीओ विजय नाथ मिश्रा को लिखित ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में बंसत गुड़िया, पंचू उरांव, सरिता उरांव, जीवन मसीह बारला, पद्म¨सह, चुमानी देवी, रामेश्वरी देवी आदि के नाम शामिल है। पालकोट के सभी पंचायतों के मुखिया कलमबद्ध हड़ताल में शामिल हो गए हैं। बीडीओ शंकर एक्का को ज्ञापन देकर मुखिया संघ ने कहा है कि वे किसी भी सरकारी काम में भगा नहीं लेंगे। सरकार उन लोगों की मांग नहीं पूरी कर रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुखिया सुषमा केरकेट्टा, भगवती देवी, माया देवी, ज्योति लकड़ा, पूनम देवी, गौतम उरांव, रीता देवी, मनोनीत लकड़ा, संतोष टेटे, जगेश्वर बड़ाईक आदि के नाम शामिल हैं। बिशुनपुर के सभी पंचायतों के मुखिया बेमियादी हड़ताल पर शामिल हो गए हैं। बिशुनपुर प्रखंड मुखिया संघ ने बीडीओ उदय कुमार सिन्हा को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में दिगंबर मुंडा, बिल्टू लोहरा, प्रसन्न टोप्पो, राजमुनी उरांव, सुरेश भगत आदि के नाम शामिल है।