असुर समुदाय आज रात करेंगे महिषासुर की पूजा
दीपावली की रात जहां हिन्दू समाज के लोग धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं वहीं बिशुनपुर प्रखंड के आदिम जनजाति के असुर समुदाय ने दीपावली की रात में महिषासुर की पूजा की जाएगी। अनिल असुर ने बताया कि महिषासुर उन लोगों का अराध्य देव हैं। उनकी पूजा कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। सोहराई के दिन घर की महिलाओं की पूजा होती है। महिलाएं ही सोहराई के दिन विशेष भोजन बनाती है और गोहाल में पशुधन की पूजा करते हैं। उसके बाद पशुओं को विशेष भोजन कराया जाता है और उसे से भोजन को प्रसाद के रूप में प्राप्त करते हैं।
बिशुनपुर : दीपावली की रात जहां हिन्दू समाज के लोग धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं वहीं बिशुनपुर प्रखंड के आदिम जनजाति के असुर समुदाय ने दीपावली की रात में महिषासुर की पूजा की जाएगी। अनिल असुर ने बताया कि महिषासुर उन लोगों का अराध्य देव हैं। उनकी पूजा कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। सोहराई के दिन घर की महिलाओं की पूजा होती है। महिलाएं ही सोहराई के दिन विशेष भोजन बनाती है और गोहाल में पशुधन की पूजा करते हैं। उसके बाद पशुओं को विशेष भोजन कराया जाता है और उसे से भोजन को प्रसाद के रूप में प्राप्त करते हैं।