मंत्री ने बाबा टांगीनाथ में पूजा कर मांगी राज्य की खुशहाली
राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा, केन्द्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विधायक शिवशंकर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव आदि ने सोमवार को डुमरी प्रखंड के बाबा टांगीनाथ धाम में पूजा अर्चना कर उनसे राज्य की खुशहाली की मांग की। कार्यकर्ताओं के साथ पूजा करने भाजपा नेताओं ने बाबा टांगीनाथ में जलार्पण और पुष्पार्चन किया। संकल्प लिया और आरती की। पूजा अर्चना राम कृपाल बैगा, सोनू बैगा और राहुल बैगा ने मिलकर करायी। मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने कहा कि बाबा टांगीनाथ विकास समिति ने उनसे कई मांगी की है जिनमें सड़क का निर्माण भी शामिल है। यह आस्था का केन्द्र है। आस्था के केन्द्र में आने वाले को असुविधा नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस स्थल का विकास किया जाएगा। पूजा अर्चना करने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष सविन्द्र कुमार ¨सह, भूपन साहु, भोला चौधरी, खूंटी के कृष्णानंद तिवारी, राजकुमार दीनबंधु, महावीर यादव, राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल आदि शामिल थे।
गुमला : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा, केन्द्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विधायक शिवशंकर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव आदि ने सोमवार को डुमरी प्रखंड के बाबा टांगीनाथ धाम में पूजा अर्चना कर उनसे राज्य की खुशहाली की मांग की। कार्यकर्ताओं के साथ पूजा करने भाजपा नेताओं ने बाबा टांगीनाथ में जलार्पण और पुष्पार्चन किया। संकल्प लिया और आरती की। पूजा अर्चना राम कृपाल बैगा, सोनू बैगा और राहुल बैगा ने मिलकर करायी। मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने कहा कि बाबा टांगीनाथ विकास समिति ने उनसे कई मांगी की है जिनमें सड़क का निर्माण भी शामिल है। यह आस्था का केन्द्र है। आस्था के केन्द्र में आने वाले को असुविधा नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस स्थल का विकास किया जाएगा। पूजा अर्चना करने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष सविन्द्र कुमार ¨सह, भूपन साहु, भोला चौधरी, खूंटी के कृष्णानंद तिवारी, राजकुमार दीनबंधु, महावीर यादव, राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल आदि शामिल थे।