ट्राइवल डेवलपमेंट सेंटर का हुआ उद्घाटन
सिमडेगा : शहर के संजीवनी महाविद्यालय परिसर गांधी मैदान सिमडेगा में रविवार को गोंडवाना ट्र
सिमडेगा : शहर के संजीवनी महाविद्यालय परिसर गांधी मैदान सिमडेगा में रविवार को गोंडवाना ट्राइबल डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर में कम्प्यूटर क्लास, स्पोकन इंग्लिश, केरियर काउंसि¨लग, रोजगारोन्मुख एजुकेशन का शुभारंभ पहान सहरू बेसरा एवं समाज के छह कुलों के प्रतिनिधियों के द्वारा घर का पूजा-अर्चना किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विमला प्रधान, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, कुरडेग प्रखंड के प्रमुख माधुरी देवी, हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव सह हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी, झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा के महासचिव, रतिया मांझी, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत मांझी, गोवर्धन नायक, जय¨सग बेसरा के द्वारा फीता काटकर सेंटर में प्रवेश कर कम्प्यूटर के स्विच ऑन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में मंच संचालन कमलेश्वर मांझी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल¨सग प्रधान,यशोदा देवी, गोंडवाना लॉज के छात्र-छात्राएं, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के सदस्य का काफी योगदान रहा।सेंटर के संचालक संतोष प्रधान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।