मारपीट का मामला दर्ज
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के अंबोआ निवासी खाटु नायक ने गांव के लखन नायक, घुरनी देवी, सन्नी नाय
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 09:43 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 09:43 PM (IST)
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के अंबोआ निवासी खाटु नायक ने गांव के लखन नायक, घुरनी देवी, सन्नी नायक व बिरसमुनी देवी पर मारपीट करने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार सोमवार को वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी सभी आरोपी आए और मारपीट शुरु कर दिया। बीच बचाव करने आई बेटी को भी मार कर घायल कर दिया। दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर खाटु नायक के बेटे के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें