बीएन अधिकारी झारखंड रत्न से सम्मानित
भरनो : सेवानिवृत्त शिक्षक वैद्यनाथ चंद्र अधिकारी को झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया है। रामर
भरनो : सेवानिवृत्त शिक्षक वैद्यनाथ चंद्र अधिकारी को झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया है। रामरेखा धाम के महंत उमाकांत जी महराज ने स्मृति चिह्न एवं शाल ओढ़ाकर अधिकारी को सम्मानित किया। उमाकांत दास ने उनके दीर्घायु होने और सामाजिक सेवा में अनवरत आगे बढ़ते रहने की कामना की। सम्मानित होने के बाद अधिकारी ने कहा कि यह उनके जीवन का अछ्वूत क्षण है। उन्हें लग रहा है कि जीवन की सारी सिद्धियां प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्व और जिम्मेवारी को निभाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर ऋषि केश मिश्रा, व्रजमोहन मिश्रा, कलेश्वर भगत, दुखु टाना भगत, हफीउजुर रहमान, प्रवेश मिश्रा, विनय केसरी, प्रेम ¨सह, शंभु केसरी गोलू केसरी आदि ने झारखंड रत्न से सम्मानित बीएन अधिकारी को बधाई दी।