बाल संरक्षण के लिए रात्रि चौपाल का होगा आयोजन :बीडीओ
रायडीह :रायडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश कुमार ¨सह ने ग्राम सभा और रात्रि चौपा
रायडीह :रायडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश कुमार ¨सह ने ग्राम सभा और रात्रि चौपाल में बाल संरक्षण और शिक्षा के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने की घोषणा की। शनिवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र के सभागार में एक्शन ऐड, ब्रिटिश हाई कमीशन, स्थानीय प्रशासन और बाल सखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित कर पलायन को रोका जा सकता है। काम की तलाश करने वाले मजदूरों का परिचय पत्र बनवाया जाएगा। एक्शन ऐड के पीओ शारदा कुमारी ने बच्चों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभु ¨सह तथा बाल सखा के राहुल कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एकराम कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख इस्माइल कुजूर, उप प्रमुख रामदेव बड़ाईक, बीईईओ बसंत ¨सह, अवर निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष जगनारायण ¨सह, उपाध्यक्ष मांगू उरांव मुखिया एवं पंचायत सेवक उपस्थित थे।