तेली छात्रावास में करमा महोत्सव 19 को
गुमला : छोटनागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला कमेटी द्वारा 19 सितंबर दिन बुधवार को तेली छात्रावा
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 09:25 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 09:25 PM (IST)
गुमला : छोटनागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला कमेटी द्वारा 19 सितंबर दिन बुधवार को तेली छात्रावास में करमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव पूर्वाह्न11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। यह जानकारी समाज के जिला महासचिव संत कुमार साहू ने दी। उन्होंने बताया कि करमा महोत्सव में तेली समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय अध्यक्ष सहित रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला जिला के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें