महिला हैंडबॉल के दो खिलाड़ी शिमला रवाना
गुमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 सितंबर से 22 सितंबर तक होने वाले अंडर-19 नेशनल हैंडबाल चैंपियन
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:14 PM (IST)
गुमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 सितंबर से 22 सितंबर तक होने वाले अंडर-19 नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में गुमला के दो बालिका खिलाड़ी शुक्रवार को गुमला से रवाना हो गए। ये दोनों खिलाड़ी नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुमला से रवाना होने वाले खिलाड़ी में पूनम कुमारी और अर्चना ¨मज के नाम शामिल है। शुक्रवार की सुबह गुमला स्पोर्टस एकेडमी के प्रशिक्षक सैयद जुन्नू रैन, हफीजुल रहमान, खिलाड़ी विक्रम राज ठाकुर, रवि गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामना के साथ विदा किया। जून्नू रैन ने बताया कि गुमला की दोनों खिलाड़ी जमशेदपुर जाएगी। जमेशदपुर से झारखंड हैंडबान की टीम शिमला के लिए रवाना होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें