विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के बाद भी बरकरार रहा 2 लेस्बियन का प्यार, पति को छोड़ UP से पहुंची झारखंड; फिर जो हुआ...

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:52 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 09:55 PM (IST)

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद दो विवाहित महिलाएं, काजल कुमारी और क्षमा पोरवाल, एक-दूसरे के प्यार में पड़ गईं और अब साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं।

शादी के बाद भी बरकरार रहा 2 लेस्बियन का प्यार, पति को छोड़ UP से पहुंची झारखंड

शादी के बाद भी बरकरार रहा 2 लेस्बियन का प्यार, पति को छोड़ UP से पहुंची झारखंड

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर दोस्ती, दो विवाहित महिलाओं को हुआ प्यार।

  2. शादी के बाद भी एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ीं।

  3. मामला गुमला महिला थाना पहुंचा, लोहरदगा भेजा गया।

संवाद सहयोगी, गुमला। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कब प्रेम संबंध में बदल गई, दोनों महिलाओं को इसका एहसास तब हुआ, जब परिवार की ओर से उनकी अलग-अलग युवकों से शादी करा दी गई।

इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी क्षमा पोरवाल अपनी प्रेमिका गुमला निवासी काजल कुमारी से मिलने गुमला पहुंच गई।

इसके बाद मामला महिला थाना पहुंचा, जहां घंटों तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई।

जानकारी के अनुसार, गुमला के शांति नगर निवासी काजल कुमारी की जनवरी 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से जालौन निवासी क्षमा पोरवाल से जान-पहचान हुई थी।

धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इस बीच काजल की शादी जून 2025 में गुमला के एक युवक से और क्षमा की शादी नवंबर 2025 में एक युवक से हो गई।

शादी के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा। बताया जाता है कि संबंधों की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद विवाद बढ़ गया। गुरुवार को क्षमा अपने पति को छोड़कर गुमला पहुंची और काजल से मुलाकात की।

इसकी जानकारी मिलने पर काजल के ससुराल वाले दोनों को महिला थाना ले गए। वहां काजल ने कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और क्षमा के साथ रहना चाहती है।

इस मामले ने समलैंगिक संबंधों, व्यक्तिगत पसंद और पारिवारिक अपेक्षाओं को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

क्या कहती हैं थाना प्रभारी?

महिला थाना प्रभारी शिल्पा कुजूर ने बताया कि मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। दोनों महिलाएं थाना पहुंची थीं। काजल के मायके वालों को बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद दोनों को लोहरदगा महिला थाना भेजा गया है। काजल का मायका लोहरदगा है। - शिल्पा कुजूर, महिला थाना प्रभारी

यह भी पढ़ें- पति छोड़ आधी उम्र के युवक से की Love Marriage, फिर प्रेमी संग दी खौफनाक मौत, सिलबट्टे से कूचा, शव को बक्से में रख लगाया ठिकाने

यह भी पढ़ें- प्रेमी संग मुंबई भागी तीन बच्चों की मां की हत्या, प्रेमी ने पत्नी और ससुरालियों पर लगाया आरोप