गुमला में डायन बिसाही के आरोप में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गुमला के सिसई प्रखंड में डायन बिसाही के शक में 75 वर्षीय सीताराम खड़िया की कुदाल से मारकर हत्या कर ...और पढ़ें

HighLights
गुमला में डायन बिसाही के शक में वृद्ध की हत्या।
सिसई पुलिस ने आरोपी को तुरंत किया गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, गुमला। गुमला जिला के सिसई प्रखंड अंतर्गत नागफेनी पोढ़हा गांव निवासी सीताराम खड़िया (75) की डायन बिसाही के शक में गांव के ही एतवा उरांव ने कुदाल से मारकर हत्या कर दिया।
इधर घटना के बाद सिसई पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ कर रही है। मृतक के नाती सोमनाथ खड़िया ने बताया कि शनिवार की शाम उनके नाना खाना खाने से पहले घर के बाहर हाथ धोने गए थे।
इसी दौरान गांव का ही एतवा उरांव हाथ में कुदाल लेकर अचानक उनके घर में घुस आया और कहने लगा कि तुम मेरे बेटे को खा जाओगी। इसके बाद बिना कुछ सोचे उसने सीताराम खड़िया के सिर पर कुदाल से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सीताराम खड़िया की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गांव से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
यह भी पढ़ें- गुमला में एक ही दिन में सांप ने 7 लोगों को डसा, एक की मौत, 6 का इलाज जारी
यह भी पढ़ें- पहले टांगी से किया वार और फिर दुष्कर्म.. खुद ही पहुंचाया अस्पताल, गुमला में शादी से इनकार करने का खौफनाक अंजाम
