20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बस, दो दर्जन घायल
संवाद सूत्र घाघरा(गुमला) घाघरा थाना क्षेत्र के मौनीदह पुल के समीप सड़क दुर्घटना में लगभग
संवाद सूत्र, घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के मौनीदह पुल के समीप सड़क दुर्घटना में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी नामक यात्री बस गुमला से बिशुनपुर, बनारी, जोरी, जमटी कटिया की ओर जा रहा था। मौनी दह के समीप तीखा मोड़ व ढलान होने के कारण अनियंत्रित होकर बस सड़क से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा । घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण व बिशनपुर व घाघरा की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां बता दें कि यह अंतिम यात्री बस थी। जो इस इलाके से होकर जाता है। इस कारण अधिक से अधिक यात्री इस बस पर सवार थे। इस घटना में पुकली देवी का हाथ टूटा है,परबी देवी का कमर टूटा है, रेनुवा देवी का पैर टूटा है, वही फूलमती देवी ,शकुन्ती देवी,राजेश्वरी देवी, भिखनी देवी बलमुनि देवी, बसमतिया देवी, रुकमणी देवी, घसनी देवी, उमेश उरांव, पर्वतीय देवी, सबिता देवी, सरिता देवी, रामखेलावन साहू, दीपाली कुमारी, गणेश यादव, जगदीश बड़ाईक सहित कई अन्य लोग घायल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिनव कुमार घटनास्थल पहुंच घायलों को अपने निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाया और राहत कार्य में खुद जुट गए।
घाघरा व बिशुनपुर के थानेदारों ने दिखाई मानवीय संवेदना
घटना की सूचना मिलते हैं घाघरा थाना प्रभारी अभिनव कुमार व बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह त्वरित घटनास्थल पहुंच मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कटिया जमती सहित कई सुदूरवर्ती इलाका के यात्री जो घायल है उन्हें अस्पताल में रात भर रहने की व्यवस्था भी की।