जतरा सामाजिक मेल-जोल का सशक्त माध्यम : दिनेश उरांव
विधान सभा अध्यक्ष डा.दिनेश उरांव ने कहा है कि जतरा सामाजिक मेल-जोल का सबसे अच्छा और सशक्त माध्यम है। मेल जोल के साथ ही इतिहास के स्मृतियों को जन जन तक पहुंचाने, सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने में भी जतरा का अहम योगदान होता है। सिसई के मुर्गू पतराटोली गांव में अद्दी धर्म सरना सांस्कृतिक उइसा पाट राज समारोह सह सामाजिक जतरा का उदघाटन करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने उइसा पाट राज भगवान शिव और मां सरना की पूजा अर्चना भी की।
सिसई : विधान सभा अध्यक्ष डा.दिनेश उरांव ने कहा है कि जतरा सामाजिक मेल-जोल का सबसे अच्छा और सशक्त माध्यम है। इतिहास के स्मृतियों को जन जन तक पहुंचाने, सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने में भी जतरा का अहम योगदान होता है। सिसई के मुर्गू पतराटोली गांव में अद्दी धर्म सरना सांस्कृतिक उइसा पाट राज समारोह सह सामाजिक जतरा का उद्घाटन करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने उइसा पाट राज भगवान शिव और मां सरना की पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने क्षेत्र में शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय के साथ यह जतरा फिर से लगाया गया है। हमारे पूर्वज जतरा लगाया करते थे। उन्होंने गांव के चिरैया धाम शिव मंदिर और वीर तेलंगा खड़िया की चर्चा करते हुए कहा कि इस गांव को आदर्श गांव का दर्जा मिला है। इसे आगे बढ़ाया जाएगा। सभी जगहों पर सरना स्थल की घेराबंदी करायी जाएगी। पचास से ज्यादा सांस्कृतिक दलों को दरी देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश उरांव, बाबा कृष्ण बंगे उरांव, धनंजय उरांव, जिला छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के अध्यक्ष राधामोहन साहु, मनोज चौधरी, श्रीकांत गिरी आदि उपस्थित थे।