25 से चलाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान
गुमला: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान
गुमला: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान व आयुष्मान भारत के बारे अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें श्रमदान से सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की जाएगी। इसके लिए लोगों को जागरूक करना है। लोगों को स्वच्छता के बारे जानकारी देना है। इस अभियान में समाज के हर तबके के लोगों को शामिल करना है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार की स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के लिए 17 सितंबर से 25 सितंबर तक अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों का बीमा कराने का निर्देश दिया। इसके लिए जगह जगह कैंप लगाने की भी बात कही। मुख्यमत्री ने स्लम एरिया में कैंप लगाने से पूर्व लोगों को जानकारी देने प्रधानमंत्री से संबंधित डाक्यूमेंट्री दिखाने का निर्देश दिया। 25 सितंबर को स्वच्छता से संबंधित अलग अलग कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रें¨सग में मुख्य रुप से मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, स्वास्थ्य सचिव निधि खरे सहित कई अधिकारी मौजूद थे।