Move to Jagran APP

हक व अधिकार के लिए करना होगा संघर्ष

हक और अधिकार के लिए करना होगा संघर्ष। इसके लिए संगठित होना जरुरी है। आज शक्ति प्रदर्शन की जरुरत है , इसी से आपके समाज की पहचान होगी। आपको हक और अधिकार मिलेगा। रविवार को दक्षिणी कोयल नदी तट पर नागफेनी में आयोजित पटेल सेवा संघ द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मं

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 09:08 PM (IST)
हक व अधिकार के लिए करना होगा संघर्ष
हक व अधिकार के लिए करना होगा संघर्ष

गुमला : हक और अधिकार के लिए करना होगा संघर्ष। इसके लिए संगठित होना जरुरी है। आज शक्ति प्रदर्शन की जरुरत है, इसी से आपके समाज की पहचान होगी। आपको हक और अधिकार मिलेगा। रविवार को दक्षिणी कोयल नदी तट पर नागफेनी में आयोजित पटेल सेवा संघ द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्य समाज के लोगों द्वारा संगठित होकर अपनी मांगों को मनवाया जा रहा है। उसी तरह आप भी संगठित होकर मजबूती के साथ अपने हक व अधिकार मांगे आपको आपका हक जरुर मिलेगा। कार्यक्रम को संघ के अध्यक्ष अमलेश कुमार व महासचिव राजेश कुमार ¨सह ने संबोधित किया तथा संगठित होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से स¨वद्र ¨सह, लक्ष्मण ¨सह, अनुप ¨सह, रवि ¨सह, शंभू ¨सह, संजीव राव, विजय ¨सह, अमित कुमार,रमेशचंद्र महतो,अर¨वद कुमार ¨सह, राधेश्याम प्रसाद, शशि प्रसाद, कृष्णनंदन प्रसाद सहित काफी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.