मानव तस्करी की शिकार युवती पुलिस के सहयोग से पहुंची घर
संवाद सूत्रभरनोमानव तस्करी का शिकार युवती पुलिस की मदद से अपना घर पहुंची। प्रखंड क्षेत्र के तुरिअंबा निवासी 19 वर्षीया सुको उरांव 15 अगस्त से लापता थी। तुरिअंबा गांव की एक मानव तस्कर महिला द्वारा उसे बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाया गया था। दिल्ली के एक प्लेसमेंट एजेंसी में उसे बेच दिया गया था। इसी बीच युवती मौका पाकर वहां से भाग निकली। लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुको को 22 अगस्त केा पकड़कर बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद भरनो थाना को सूचना दिया गया। पुलिस उसे दिल्ली से लेकर आई तथा शनिवार को थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ने उसके परिजनों को सौंप दिया।
संवाद सूत्र,भरनो: मानव तस्करी का शिकार युवती पुलिस की मदद से अपना घर पहुंची। 19 वर्षीया यह लड़की 15 अगस्त से लापता थी। उसके गांव की एक मानव तस्कर महिला द्वारा उसे बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाया गया था। दिल्ली के एक प्लेसमेंट एजेंसी में उसे बेच दिया गया था। इसी बीच युवती मौका पाकर वहां से भाग निकली। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे 22 अगस्त केा पकड़कर बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद भरनो थाना को सूचना दिया गया। पुलिस उसे दिल्ली से लेकर आई तथा शनिवार को थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ने उसके परिजनों को सौंप दिया।