Move to Jagran APP

'मोदी का छूटने लगा है पसीना...' लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर कांग्रेस के इस दिग्‍गज नेता ने कर दिया बड़ा खुलासा

लोहरदगा में बुधवार को लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की 120 सीट घटने वाली है। यह हम नहीं भाजपा का सर्वे एजेंसी कह रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस सर्वे रिपोर्ट से पीएम मोदी का पसीना छूट रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थे।

By Nirmal Kumar Edited By: Arijita Sen Published: Thu, 07 Mar 2024 11:35 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 11:35 AM (IST)
लोकसभा चुनाव में भाजपा की 120 सीट घटेगी : अहमद मीर।

संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला)। घाघरा के उत्सव बैंक्विट हाॅल में बुधवार को संपन्न लोहरदगा लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की 120 सीट घटने वाली है। यह हम नहीं भाजपा का सर्वे एजेंसी कह रहा है।

loksabha election banner

पीएम मोदी का छूट रहा पसीना: गुलाम अहमद

सर्वे रिपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पसीना छूट रहा है। उन्होंने कहा कि जहां हम कमजोर है वहां इवीएम के साथ छेड़छाड़ कर परिणाम बदलने का काम होता है। चुनाव में कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रभारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिसे टिकट दे, कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे और पार्टी हित में काम करेंगे।

कांग्रेस की झोली में लोहरदगा लोकसभा सीट

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह लोकसभा सीट इस बार कांग्रेस की झोली में जानी चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराते हुए अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्यकर्ताओं को उत्सावर्धन किया।

बैठक को मांडर विधायक नेहा शिल्पा तिर्की, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, बााबी भगत,प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत, सुखैर भगत,पूर्व विधायक गीताश्री उरांव आदि ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में चावल के बाद अब खाने-पीने की ये दो चीजें भी मुफ्त, चपंई के इस फैसले से झूम उठे लाखों राज्‍यवासी

यह भी पढ़ें: क्‍या झारखंड में फिर से खुलेंगे HCL के बंद पड़े मैदान? चंपई सोरेन पर टिकीं गरीब मजदूरों की निगाहें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.