विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामउचित सिंह व शकुंतला मिश्रा को मिला प्रफुल्ल सम्मान

By JagranEdited By:
Published: Wed, 09 Feb 2022 07:49 PM (IST)

संवाद सूत्र गुमला नागपुरी साहित्यकार प्रफुल्ल कुमार राय की स्मृति में उनके जन्म दिवस के अवस

रामउचित सिंह व शकुंतला मिश्रा को मिला प्रफुल्ल सम्मान
रामउचित सिंह व शकुंतला मिश्रा को मिला प्रफुल्ल सम्मान

संवाद सूत्र, गुमला : नागपुरी साहित्यकार प्रफुल्ल कुमार राय की स्मृति में उनके जन्म दिवस के अवसर पर मंगलवार के नागपुरी भाषा परिषद द्वारा प्रेस क्लब भवन में आयोजित समारोह में नागपुरी साहित्य की सेवा के लिए गुमला के नागपुरी गायक राम उचित सिंह और शकुंतला मिश्रा को प्रफुल्ल सम्मान से सम्मानित किया गया है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा.रमेश कुमार पाण्डेय, कुलपति डा. कामिनी कुमार, कुलसचिव डा.मुकुंद चंद्र मेहता, वित्त पदाधिकारी डा. कुमार आदित्येंद्र नाथ शाहदेव एवं जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के समन्वयक डा. हरि उरांव आदि ने नागपुरी साहित्य के सेवा के लिए रामउचित सिंह और शकुंतला मिश्रा को नागपुरी भाषा परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि राम उचित सिंह गुमला के कोटाम के रहने वाले हैं और नागपुरी इनकी पहचान है। आकाशवाणी और दूरदर्शन के साथ-साथ एक हजार से अधिक मंचों पर इन्होंने लोगों को अपनी गायिकी से आकर्षित करने का काम किया है। नागपुरी भाषा, गीत, संगीत के विकास के लिए अब भी युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। शकुंतला मिश्रा की कर्मभूमि भले ही रांची हैं लेकिन इनका जन्म भूमि गुमला है। गुमला जिला से जुड़े दो लोगों को एक साथ नागपुरी साहित्य के विकास के लिए सम्मान गुमला के लिए गौरव की बात है। इस सम्मान के लिए गुमला में नागपुरी से जुड़े अजय पांडेय, डा.सतीश पाठ़क, हफीजउर रहमान, नारायण दास वैरागी, सुरेश सिंह, महावीर साहु, शंकर नायक, कैलाश नाग, मंगल सिंह आदि ने रामउचित सिंह और शकुंतला मिश्रा को बधाई दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।