खड़े ट्रक को यात्री बस ने मारी टक्कर, डेढ़ दर्जन घायल
भरनो (गुमला): रांची-गुमला पथ पर भरनो प्रखंड के पलमाडीपा के समीप मंगलवार की रात नौ बजे एक ख
भरनो (गुमला): रांची-गुमला पथ पर भरनो प्रखंड के पलमाडीपा के समीप मंगलवार की रात नौ बजे एक खड़े ट्रक को गौरव यात्री बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस पर सवार डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को रिम्स रेफर किया गया है। दुर्घटना होते ही चालक, कंडक्टर व खलासी बस छोड़ भाग निकले। बस रांची से छत्तीसगढ़ जा रही थी। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में चमरा उरांव, सिसई थाना के स्टाफ योगेन्द्र प्रसाद, भरनो निवासी अफरोज आलम, छत्तीसगढ़ के जशपुर निवासी राम कुमार भुवई, गुमला जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रामनिवास प्रसाद, गुमला की कमला कुमारी और दुर्गावती देवी, मंगल उरांव, जशपुर के अनूप ¨मज, मुनन ¨मज, विजय गुप्ता, नागफेनी के गंगा साहु, मदन कुमार ¨सह, जशपुर के दिलीप कुमार साहु, दिव्या भुवई आदि के नाम शामिल हैं। दुर्घटना व घायल यात्रियों की चीख-पुकार सुनते ही भरनो पुलिस और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में भर्ती कराया गया। प्रारंभकि इलाज के बाद पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इसमें चमरा उरांव, योगेन्द्र प्रसाद, अफरोज आलम, राम कुमार भुवई के नाम शामिल हैं। अन्य घायलों का इलाज भरनो में ही किया जा रहा है।