गुमला में कार और स्कूटी की टक्कर में BSF जवान की मौत, 15 दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे घर: पत्नी समेत 4 घायल
गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में स्कूटी और कार की आमने-सामने की टक्कर में बीएसएफ जवान भादो केरकेट्टा की मौके ...और पढ़ें

गुमला में कार और स्कूटी की टक्कर (प्रताकात्मक तस्वीर)
HighLights
पालकोट में स्कूटी-कार की टक्कर में बीएसएफ जवान की मौत।
मृतक जवान भादो केरकेट्टा 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे।
हादसे में जवान की पत्नी और कार सवार तीन लोग घायल हुए।
जागरण संवाददाता, गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र के मरदा नदी के समीप बुधवार को स्कूटी और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार बीएसएफ जवान 50 वर्षीय भादो केरकेट्टा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी उर्मिला केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
कार में सवार बसिया टाना टोली निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मण उरांव उनकी एक वर्षीय बेटी जायलिन उरांव और पत्नी रेणु उरांव भी घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया।
15 दिन पहले छुट्टी पर आए थे घर
जानकारी के अनुसार भादो केरकेट्टा बीएसएफ के जवान थे और करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से गुमला से गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से गुमला की ओर आ रही कार से उनकी स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गई।
मृतक की पत्नी उर्मिला केरकेट्टा पालकोट के बाघपंजा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के रूप में कार्यरत हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
