विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुमला में तालाब से युवक का शव बरामद, मां ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:45 PM (IST)

पालकोट थाना क्षेत्र के केम्बा डुमर टोली गांव में एक तालाब से युवक सचिन कांत राम का शव बरामद हुआ ...और पढ़ें

केम्बा डुमर टोली गांव के तालाब से शव बरामद। जागरण

केम्बा डुमर टोली गांव के तालाब से शव बरामद। जागरण

HighLights

  1. केम्बा डुमर टोली गांव के तालाब से शव बरामद।

  2. मृतक की पहचान सचिन कांत राम के रूप में हुई।

संवाद सूत्र, पालकोट (गुमला)। पालकोट थाना क्षेत्र के केम्बा डुमर टोली गांव स्थित एक तालाब से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बरामद शव की पहचान नाथपुर गांव निवासी सचिन कांत राम (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि सचिन कांत राम नाथपुर पंचायत की वार्ड सदस्य सरिता देवी का पुत्र था। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 1.00.39 PM

मृतक की मां सरिता देवी ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनके पुत्र की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया होगा। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास भी जानकारी जुटा रही है और मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग के हुरहुरु तालाब में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस