प्रखंड स्तरीय खेल महाकुंभ में दिखा सुविधा का अभाव
अलो¨पक मेडल को लक्षित कर झारखंड स्टेट स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी के लिए प्रशिक्षुओं के चयन के लिए आरंभ खेल महाकुंभ के तहत शुक्रवार को गुमला और पालकोट प्रखंड में स्कूली बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में गुमला प्रखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का उदघाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनययाम चौबे और झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मंगलेश्वर उरांव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक भगवान दीक्षित, विजय गौतम, मो.रिजवान, कृष्णा आदि के देख रेख में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुआ।
गुमला/पालकोट : अलो¨पक मेडल को लक्षित कर झारखंड स्टेट स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी के लिए प्रशिक्षुओं के चयन के लिए आरंभ खेल महाकुंभ के तहत शुक्रवार को गुमला और पालकोट प्रखंड में स्कूली बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में गुमला प्रखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनययाम चौबे और झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मंगलेश्वर उरांव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक भगवान दीक्षित, विजय गौतम, मो.रिजवान, कृष्णा आदि के देख रेख में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुआ। पालकोट में प्रखंडस्तरीय खेल महाकुंभ में पूरे प्रखंड से पांच सौ छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सुदूर गांवों से आए छात्र-छात्राओं के लिए खेल महाकुंभ में कोई सुविधा नहीं थी। बच्चे भूखे प्यासे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे। खेल मैदान में न पानी की व्यवस्था थी और न ही बच्चों के लिए भोजन की। न तो फर्स्ट एड की सुविधा थी और न ही ग्लूकोन डी की ही बच्चों को नसीब हो सका। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों में से पंकज ¨सह, ममता कुमारी, आशीष ¨सह, पवन महतो, सागर गोप, समीर गोप, विशाल नायक, फुलचन्द नायक, सत्यम नायक,बजरंग नायक ने बताया की वे लोग सुबह नौ बजे ही खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने आए है और चार बजे तक कुछ भी नहीं खाए हैं। यहां पीने की पानी की भी सुविधा नही है। तकनीकी पदाधिकारी प्रभात रंजन तिवारी, बीरबल लोहरा, आनंद कुजूर, प्रदीप राम, जितेंद्र कच्छप, मनोज साहू, नरेश लोहरा आदि ने बताया कि वे लोग खेल कूद के तकनीकी सहयोग के लिए आए हैं। बच्चों की व्यवस्था यहां के स्थानीय पदाधिकारियों की है। निश्चित रूप से खेल मैदान में पीने की पानी, ग्लूकोन डी, फस्ट एड की व्यवस्था रहनी चाहिए। वहीं प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो असलम ने यह कार्यक्रम जिला स्तर से होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिए। व्यवस्थागत दृष्टि से उन्हें कोई आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त नहीं है।