काम के आधार पर छत्तीसगढ़ में सरकार बनना तय : सुदर्शन
गुमला : केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन ¨सह द्वारा कराए गए विकास कार्यो के आधार पर भाजपा फिर सत्ता में आएगी और विपक्ष को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा।
गुमला : केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन ¨सह द्वारा कराए गए विकास कार्यो के आधार पर भाजपा फिर सत्ता में आएगी और विपक्ष को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को रायडीह के करंजकुर गांव में चल रहे गोपाष्टमी समारोह में भाग लेने जाने के क्रम में गुमला परिसदन में दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने यह दावा किया। कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने का आधार राज्य का हुआ विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा काम के आधार पर जनता के पास जाती है। एक सवाल के जवाब में भगत ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा रह नहीं गया है। मुद्दा विहिन कांग्रेस केंद्र की सरकार को बदनाम कर सत्ता में आने का मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। कहा कि नक्सली घटना एक दुर्भाग्य है। केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकार ने ऐसे लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का हर संभव प्रयास किया है। यही कारण है कि उग्रवाद और नक्सली घटना में भारी कमी आयी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जुटी है। जनता का विश्वास भाजपा प्राप्त कर चुकी है। मंत्री के साथ भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मिसिर कुजूर और निर्मल कुमार भी उपस्थित थे।