धरातल पर उतरने लगी है आकांक्षी जिला की योजनाएं
संवाद सूत्र रायडीह (गुमला) उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हाने कहा है कि अब गुमला जिला में अ
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 07:57 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 07:57 PM (IST)
संवाद सूत्र, रायडीह (गुमला) : उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हाने कहा है कि अब गुमला जिला में आंकाक्षी योजना धरातल पर उतरने और दिखने लगी है। गुरुवार को रायडीह के मोकरा गांव में पोल्ट्री मुर्गा शेड और मुर्गा पालन का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने उक्त बातें कहीं। पूछने पर महिलाओं ने उन्हें बताया कि एक बार मुर्गा तैयार हो गया है जिसे बेच चुके हैं। महिलाओं ने गांव में नाली निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था करने और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कोब्जा में सिचाई के लिए सोलर पावर का उद्घाटन किया। डोबडोबी मरियमटोली में उपायुक्त सोलर सिस्टम सिचाई परियोजना का उदघाटन नहीं कर सके। उनके साथ डीडीसी, बीडीओ, मुखिया कमला, बिशु सोरेंग और प्रदान के अर्पण उरांव भी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें