पंचायत सेवक रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया
घाघरा : घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो रांची ने घाघर
घाघरा : घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो रांची ने घाघरा प्रखंड मुख्यालय पंचायत के पंचायत सचिव दिगंबर ओहदार को 10000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिगंबर ओहदार ने घाघरा पंचायत में 200 फीट पक्की नाली निर्माण योजना संख्या 6/17-18 के तहत 225570 का बकाया राशि का भुगतान करने के लिए दस फीसद की दर से 25000 रुपये मांगे थे। योजना के अभिकर्ता हेमंत साहू घूस नहीं देना चाहते थे। उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में इसकी शिकायत की। शिकायत का सत्यापन किया गया तो मामले में सत्यापन कर्ता ने सच्चाई पाया। जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना रांची में कांड संख्या 21/2017 11 सितंबर को पंजीकृत कर लिया गया।
इसके बाद दिगंबर को 10000 घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। वही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने दिगंबर को पकड़कर रांची ले गई है।