गुमला में प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी वाहन ने महिला को कुचला Gumla News
Jharkhand. विरोध में लोगों ने गुमला जशपुर रोड जाम कर दिया। लोगों की शिकायत है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान वाहन परिचालन जारी रखा गया था।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 08:37 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 08:37 AM (IST)
गुमला, जासं। गुमला जिले के रायडीह प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा मेला देखने आई एक महिला की भारी वाहन से कुचलकर मौत हो गई। विरोध में लोगों ने गुमला जशपुर रोड जाम कर दिया। लोगों की शिकायत है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान वाहन परिचालन जारी रखा गया था। विधायक शिव शंकर उरांव, पुलिस एवं नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों काे समझाने का प्रयास किया।
सड़क जाम के कारण प्रतिमा विजर्सन यात्रा घंटों तक रुकी रही। पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन यात्रा आगे बढ़ी। मृतक महिला की पहचान रायडीह के नवागढ के निवासी सोमा खडिया पत्नी 50 वर्षीया अनिता केरकेट्टा के रूप में की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें