बाइक से गिरकर पिता पुत्र घायल
गुमला : डीएवी स्कूल रोड में शनिवार को एक बाइक दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्र
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 07:38 PM (IST)
गुमला : डीएवी स्कूल रोड में शनिवार को एक बाइक दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हारटोली निवासी रामइकबाल साहु अपने पुत्र इंटर का छात्र संगम कुमार को डीएवी स्कूल पहुंचाने जा रहा था। संगम का आज परीक्षा था। स्कूल पहुंचाने के क्रम में बोल्डर रोड में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे दोनों पिता पुत्र जख्मी हो गए। पुलिस के जवानों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया जहां गंभीर रूप से घायल राम इकबाल साहु को चिकित्सक ने रिम्स रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें