नहाय खाय के साथ छठ शुरू, खरना आज
गुमला : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार से नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ आरंभ हो गया। महापर्व छ
गुमला : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार से नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ आरंभ हो गया। महापर्व छठ के पहले दिन परवैतिनों ने पूर्ण पवित्रता के साथ स्नान ध्यान कर कद्दू-भात का भोग भगवान सूर्य को अर्पित कर खुद ग्रहण किया और छठ व्रत आरंभ कर दिया। लोक आस्था का इस पर्व छठ में श्रद्धालु पवित्रता का विशेष ख्याल रखते हैं, इसलिए पवित्र नदियों सरोवरों में भगवान सूर्य का नाम लेकर स्नान किया और घरों में आम की लकड़ी से पूर्ण शुद्धता के साथ कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य को भोग लगाया और प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
प्रथम दिन के पूरे प्रक्रिया को नहाय-खाय के नाम से जाना जाता है। गुमला और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी नहाय-खाय के साथ छठ व्रत आरंभ हो गया। सोमवार को व्रती दिन भर निर्जला उपवास रखेंगी और शाम में खीर का का भोग भगवान सूर्य को लगाएंगी। बुधवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने तक के लिए निर्जला उपवास रखेगी। अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य मंगलवार की शाम तथा उदयीमान सूर्य को अर्ध्य बुधवार की सुबह दिया जाएगा।
छठ पर्व को लेकर बाजार में रविवार को जमकर खरीदारी हुई। छठ पूजा में उपयोग होनेवाले सामग्रियों की बाजार में दुकानें सजी थी। लोग अपने जरूरत के अनुरूप सूप, फल पूजा के सामग्री, नारियल दीया, ईख, केला, सेव, पानीफल आदि की खरीदारी करते देखे गए।