बच्चों के सबसे नजदीक हैं ईश्वर
गुमला : संत पात्रिक महागिरजा घर में रविवार को उजला रविवार पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विकर
गुमला : संत पात्रिक महागिरजा घर में रविवार को उजला रविवार पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विकर जनरल फादर सिप्रियन कुल्लू ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया एवं 172 बच्चों को पहला परम प्रसाद ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित धर्म विश्वासियों को संबोधित करते हुए सिप्रियन कुल्लू ने कहा कि ईश्वर बच्चों के सबसे नजदीक होते हैं। कहा कि जो बच्चे पहला परम प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं वे अब चर्च के प्रार्थना में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। आज के दिन बच्चे पहला परम प्रसाद ग्रहण कर ईश्वर के नजदीक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे समाज के अभिन्न अंग है एवं देश के भविष्य का दारोमदार उन्हीं के कंधों पर है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, समाज की सेवा में आगे रहने की बात कही। कार्यक्रम में गुमला के पल्ली पुरोहित फादर सामुवेल ने कहा कि प्रथम प्रसाद ग्रहण करने के बाद बच्चे पूर्ण रूप से ईश्वर के नजदीक आ गए हैं इसलिए बच्चे ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास रखते हुए हर रोज प्रार्थना करें। बच्चों को हमेशा अनुशासन में रहने एवं सच्चाई के रास्ते पर चलने की बात कही। इस मौके पर फादर सिप्रियन केरकेट्टा, फादर जान अलबर्ट बाड़ा, फादर जान एक्का, फादर प्रदीप, फादर थामस बारला, फादर कल्याण कुजूर, फादर प्रदीप, फादर थामस बारला, फादर कल्याण कुजूर, फादर रामू विसेंट ¨मज, फादर अमृत एक्का, फादर संदीप, फादर एरिक इंदवार सहित धर्म विश्वासी उपस्थित थे।