विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर : उपायुक्त

By Edited By:
Published: Thu, 24 Jan 2013 01:00 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Jan 2013 01:04 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

विशुनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चलाए जा रहे कृषि तकनीकी सप्ताह का समापन बुधवार को विशुनपुर स्थित सालम कृषि फार्म में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त शुभेन्द्र झा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और देश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास जमीन सीमित है और जनसंख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती हुई आबादी को अन्न प्रदान करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि तकनीकी का आयोजन किया गया था। इस दौरान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि के उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई। वहीं कृषि विश्व विद्यालय के शिक्षा प्रसाद निदेशक डॉ.आरपी रतन ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र यहां के किसानों के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारियों को भी कृषि से संबंधित तकनीकी सहायता देती है, जिसे अधिकारी द्वारा किसानों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि के लिए नवीन उत्पादन यंत्र की जानकारी के साथ-साथ मौसम एवं बाजार की भी जानकारी होनी चाहिए, ताकि किसान अपने खेतों में अच्छी फसल उगा सके। विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने कहा कि संस्था का प्रयास शुरू से ही क्षेत्र के किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान कर अच्छी फसल के उत्पादन के लिए प्रेरित करना रहा है। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी जयदीप कुमार सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश मांझी, कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक डा. संजय कुमार, भिखारी भगत, प्रमुख सावित्री देवी, बीडीओ अनुराग लकड़ा, महेन्द्र भगत, आशीष सिंह,सूना उरांव, अनिरुद्ध चौबे समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

कृषि मेला का आयोजन : प्रखंड के बनारी गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा बुधवार को कृषि तकनीकी सप्ताह के समापन पर कृषि मेला का आयेाजन किया गया। मेला में प्रखंड के विभिन्न गांवों से किसानों ने अपने-अपने खेतों में उत्पादित फसलों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट उत्पाद लाने वाले किसानों को उपायुक्त शुभेन्द्र झा ने पुरस्कृत किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।