Move to Jagran APP

ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

मेहरमा प्रखंड के कसबा पंचायत भवन में शुक्रवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य रूप से मुख्यमंत्री जन संवाद शिकायत समन्वक गोड्डा प्रियरंजन एवं मुख्यमंत्री जनसंवाद प्रतिनिधि केंद्र रांची के निरंजन हंसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:51 PM (IST)
ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

मेहरमा : मेहरमा प्रखंड के कसबा पंचायत भवन में शुक्रवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जन संवाद शिकायत समन्वयक प्रियरंजन एवं निरंजन हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित लोगों के बीच मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र के अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि जनता जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आए तो गांव का विकास निश्चित रूप से होगा। उन्होंने सबसे पहले एसईसीसी सूची के संबंध में जानकारी दी। उसके उपरांत जननी सुरक्षा योजना ,मिशन इंद्रधनुष, तेजस्विनी योजना, शादी शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना , वज्रपात से बचने के उपाय सहित कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष रूप से चर्चा हुई । साथ ही घर घर में शौचालय के निर्माण होने से बरसात के मौसम में बीमारियां कम होगी। साथ ही महिलाओं से संबंधित अपराध में भी कमी आएगी। इस दौरान एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से भी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों के बीच पुस्तक, पंपलेट, हैंडबील इत्यादि बांटे गए। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बलराम कुमार मिश्र, प्रखंड सहायक लिपिक अरुण कुमार, रोजगार सेवक मोहम्मद रागीब, कृषक मित्र मयंक कुमार मिश्र, निलेश कुमार, बौधी रविदास, नीलू देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, फूलन देवी सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.