तनाव में आकर वृद्ध ने लगाई फांसी
पथरगामा पडुवा पंचायत के थोबडीहा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने तनाव में आकर नशे की हालत म
पथरगामा : पडुवा पंचायत के थोबडीहा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने तनाव में आकर नशे की हालत में ठाट में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार वृद्ध सुफल मुर्मू कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था। करीब 20 साल पहले पत्नी मारंगमय टुडू का बीमारी के कारण ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। पत्नी के देहांत के बाद सुफल को नशे की लत लग गई थी। तब से लगातार नशा कर रहा था। ज्ञात हो कि मृतक को एक बेटी है जिसकी शादी ललमटिया के फेरेंडा पहाड़ गांव में हुई है। बेटी की शादी के बाद सुफल घर में अकेले रह रहा था। वह कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहा था। वह अपनी बेटी से मिलना चाहता था। इसके लिए उसने सोमवार को अपने चचेरे भाई परगना मुर्मू से बेटी को बुलाने को कहा था। मंगलवार की सुबह परगना मुर्मू अपने बड़े भाई को बुलाने के लिए आवाज दिया। काफी देर तक सुफल के घर से बाहर नही निकलने पर परगना घर के अंदर गया तो देखा कि सुफल का मृत शरीर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देख परगना ने आवाज देकर आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने फोन से पथरगामा थाना को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पथरगामा पुलिस सदलबल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा स्थित शवगृह भेज दिया। जहां बुधवार की देर शाम शव का पोस्टमार्टम कर शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया। वही मृतक की बेटी ने पथरगामा थाना में आवेदन दिया है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी : थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।