Move to Jagran APP

प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया मतदाता सूची

पोड़ैयाहाट: लोकसभा चुनाव को ले प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रखंड विक

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 06:45 PM (IST)
प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया मतदाता सूची
प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया मतदाता सूची

पोड़ैयाहाट: लोकसभा चुनाव को ले प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन ¨सह, पंचायती राज पदाधिकारी अशोक यादव के साथ प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से मतदान केंद्रों की समीक्षा की गई। विभिन्न राजनीतिक पाíटयों से मतदाता पुनरनिरीक्षण 2019 पर चर्चा हुई। अगले बार सामूहिक रूप से वंचित मतदाताओं का इस बार ध्यान रखा गया है। मृत मतदाताओं की सूची भी विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया। कहा कि इसकी जांच अपने स्तर से कर ले। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही रहेंगे। अगर उससे ज्यादा होगा तो उस मतदान केंद्र को दो मतदान केंद्रों में बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवडीहा मध्य विद्यालय में चार बूथ होता है। जिससे काफी असुविधा होती है। इसलिए इस बार नवडीहा में पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र में मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया गया। झारखंड विकास मोर्चा के प्रतिनिधि अजय शर्मा ने कहा कि ढ़ाणी में एक टोला में मतदान केंद्र अलग से बनाया जाए। वहां के लोगों को भी काफी परेशानी होती है। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डब्लू भगत, झामुमो के प्रति मुखिया राजेंद्र दास आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.