Move to Jagran APP

गोड्डा की जीत के साथ वॉलीबाल चेम्पियनशिप का आगाज

गोड्डा : गोड्डा गांधी मैदान में 13वां राज्यस्तरीय यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 05:10 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 05:10 PM (IST)
गोड्डा की जीत के साथ वॉलीबाल चेम्पियनशिप का आगाज
गोड्डा की जीत के साथ वॉलीबाल चेम्पियनशिप का आगाज

गोड्डा : गोड्डा गांधी मैदान में 13वां राज्यस्तरीय यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में राज्य के 13 बालक टीम ने और 5 बालिका टीम ने भाग लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त किरण कुमारी पासी, साथ में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी संजय पीएम कूजूर, कार्यपालक दंडाधिकारी, डीसीओ, एवं बेथल मिशन के डायरेक्टर मौजूद थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, एवं सभी अतिथियों का आवासीय सेंटर की बालिकाओं ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। मुख्य अतिथि ने वॉलीबॉल को उछाल कर सर्विस कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का प्रथम मैच बालिका वर्ग में गोड्डा बनाम पूर्वी सिंहभूम ने खेला जिसमें गोड्डा ने पूर्वी सिंहभूम को 2-0 से हराया, दूसरे मैच में धनबाद ने रांची को 2-0 से हराया, तीसरे मैच में गोड्डा ने दुमका 2-0 से हराया। आज के पहले मैच बालक वर्ग में पूवी सिंहभूम ने साहिबगंज को 3-0 से हराया, धनबाद ने दुमका को 3-0 से हराया, रांची ने गुमला को 3- 0 से हराया, रांची ने देवघर को 3-0 से हराया तथा गोड्डा ने पलामू को 3-0 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में रांची ने पूर्वी सिंहभूम को 2-0 से हराया, गोड्डा ने रांची को 2-0 से हराया , पूर्वी सिंहभूम ने दुमका को 2-0 से हराया, गोड्डा ने धनबाद को 2-1 से हराया। मैच के दौरान मुख्य निर्णायक के रूप में संजय ठाकुर (नेशनल रेफरी), राजीव कुमार मिश्रा(नेशनल रेफरी), धनरंजन शर्मा, रोहित मिश्र, रविन्द्र ओरांव एवं कुमार चंद्रवर्धन सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.