झारखंड के संताल परगना का उत्तर बिहार से सीधा संपर्क टूटा, 3 महीने तक लंबा रास्ता करना होगा तय
भागलपुर में Vikramshila Setu के बेली ब्रिज को तीन माह के लिए बंद किया जा रहा है, जिससे गोड्डा और ...और पढ़ें

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज। फोटो जागरण
HighLights
विक्रमशिला सेतु का बेली ब्रिज तीन माह के लिए बंद।
गोड्डा, संताल परगना के लोगों को लंबा रास्ता तय करना होगा।
व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होंगी, जनवरी से सामान्य होगा परिचालन।
अनंत कुमार, गोड्डा। गोड्डा सहित संताल परगना के पांच जिला के लोगों को अगले तीन माह तक सीमांचल से लेकर उत्तर बिहार तक जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अब इन्हें मुंगेर या फरक्का ब्रिज से ही गंगा पार करना होगा।
कारण यह है कि भागलपुर के गंगा पर बने विक्रमशिला सेतु के रेस्टोरेशन के काम को लेकर बुधवार की आधी रात से बेली ब्रिज को तीन माह के लिए बंद कर दिया जायेगा। इस प्रक्रिया को पुरी कर ली गई है।
इसके कारण अब तीन माह तक विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की आवाजाही पुरी तरह से बंद रहेगी। मालूम हो कि गोड्डा सहित संताल परगना के पांच जिला सहित सीमावर्ती बंगाल के मुर्शीबाद से भारी संख्या में लोग चार पहिया व दोपहिया वाहन से उत्तर बिहार व सीमांचल आना जाना करते हैं।
अब लंबा रास्ता करना होगा तय
भागलपुर के बेली ब्रिज की बुधवार की रात बंद होने से अब लोगों को काफी घुमकर अर्थात् मुंगर पुल व फरक्का पुल होकर गंगा नदी को पार कर उत्तर बिहार जाना होगा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेली ब्रिज को हटाकर विक्रमशिला पुल का रिस्टोरेशन काम शुरू किया जा रहा है, जहां इसमें तीन माह का वक्त लगेगा।
इस कार्य को पुरा होने के बाद 60 से 70 टन के वाहनों से पुल का ट्रायल होगा, जहां इसके बाद 35 से 50 टन के वाहनों की आवाजाही पहले की तरह सुलभ हो सकेगी।
जिससे संताल परगना के बड़े व भारी वाहनों के साथ ही खनिज संपदा के वाहनों आवाजाही तीन माह बाद सुलभ हो सकेगी। संताल परगना से भारी संख्या में ट्रक खनिज संपदा लेकर उत्तर बिहार व सीमांचल जाते हैं, जो फिलहाल बंद है।
काम में डटी बीआरओ की टीम
बेली ब्रिज को हटाने के लिए बीआरओ की टीम भी पहुंच कर लग चुकी है। वर्तमान बेली ब्रिज को हटाने में एक सप्ताह लग सकता है। इसके बाद पुल के स्ट्रक्चर की जांच होगी।
हेली कटर से चार स्पैन को काटने में दस दिन तक लग सकते है। इस पूरे कार्य को संपादित करने में गुवाहाटी व पटना से अभियंता की टीम आयी हुई है।
बेली ब्रिज हटाने के और स्ट्रक्चर जांच के बाद तीसरे चरण में नये स्टील गर्डर की लॉन्चिंग होगी और डेक स्लैब ढलाई, पीसीसी व सभी स्पैन के बैरिंग व एक्सपेंशन ज्वाइंट के बदलने का काम होगा।
अगले 3 माह तक परेशानी
बहरहाल, बुधवार की आधी रात से बेली ब्रिज को पुरी तरह से बंद करने के बाद अगले तीन माह तक गोड्डा सहित संताल परगना के लोगों को परेशानी उठानी होगी व काफी घुमकर सीमांचल व उत्तर बिहार जाना होगा।
यहां अब जनवरी से ही रेस्टोरेशन के बाद विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू समान्य रूप से शुरू होगा।
इस पुल के चालू रहने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होगी। सब्जी सहित नवगछिया, पुर्णिया आदि जगहों से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होगी।
यह भी पढ़ें- भागलपुर का विक्रमशिला सेतु बंद होने से श्रीकृष्ण सेतु और मुंगेर फोरलेन पर बढ़ा ट्रैफिक; नया रूट मैप देखकर करें यात्रा
