विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 29 अगस्त से नहीं थमेगी रफ्तार, गोड्डा और संताल परगना के लोगों को मिली राहत

Published: Mon, 24 Aug 2026 03:05 PM (IST)

बिहार सरकार ने गंगा में बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के कारण भागलपुर के विक्रमशिला पुल पर बेली ब्रिज हटाने का काम टाल दिया है।

विक्रमशिला पुल पर परिचालन जारी, संताल परगना को मिली बड़ी राहत

विक्रमशिला पुल पर परिचालन जारी, संताल परगना को मिली बड़ी राहत

HighLights

  1. विक्रमशिला पुल पर बेली ब्रिज हटाने का काम टला।

  2. गंगा में बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका मुख्य कारण।

  3. गोड्डा सहित संताल परगना के लोगों को आवागमन में राहत।

अनंत कुमार, गोड्डा। गोड्डा सहित संताल परगना के लोगों को फिलहाल सीमांचल से लेकर उत्तर बिहार जाने में राहत मिली है, जहां बिहार सरकार ने गंगा में बढ़ते जलस्तर व संभावित बाढ़ को लेकर भागलपुर के विक्रमशिला पुल पर क्षतिग्रस्त भाग में बने बेली ब्रिज को हटाने के काम को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है।

इस बेली ब्रिज को हटाकर ट्रस ब्रिज का निर्माण होना है। इसके लिए तैयारी पुरी कर ली गई थी, लेकिन गंगा में बढ़ते जलस्तर के साथ ही आने वाले महीनों में पर्व त्योहार व संभावित बाढ़ को लेकर बिहार सरकार ने तय किया है कि अब 29 अगस्त से विक्रमशिला सेतू पर वाहनों का आवागमन बंद नहीं होगा। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु का पुनर्स्थापन कार्य को आगे बढ़ाने की घोषणा की गई है।

नई डेडलाइन जारी होने तक सेतु पर वाहनों का परिचालन पहले की तरह जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर, विक्रमशिला सेतु पर वर्तमान समय में वाहनों के परिचालन को 29 अगस्त के बाद से जारी रखने से गोड्डा सहित संताल परगना के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा आदि जिला के लोगों को काफी राहत मिली है।

बता दें कि संताल परगना से हर दिन सैकड़ों चारपहिया वाहन के साथ ही दोपहिया वाहन से लोग उत्तर बिहार से सीमांचल आते व जाते हैं। अगरा यह ब्रिज बंद हुआ तो लोगों को मुंगेर पुल या फरक्का पुल होकर जाना होगा। सरकार के फैसले से वाहन चालकों ने भी काफी राहत की सांस ली है।

गोड्डा बस स्टैंड से जुड़े वाहन मालिक व चालक ने कहा कि अकेले गोड्डा से ही हर दिन करीब सौ की संख्या में चारपहिया वाहन भागलपुर विक्रमशिला सेतु पार कर उत्तर बिहार से लेकर सीमांचल तक के इलाकों में जाते व आते हैं, ऐसे में यह बंद होता है तो काफी दिक्कत होगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में पर्व त्योहार भी है, इसलिए बिहार सरकार को चाहिए कि छठ महापर्व के बाद ही इसके दोबारा निर्माण कार्य को लेकर काम शुरू करें, ताकि सभी को सहुलियत हो सके।