Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहीद चानकु महतो की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 09 Feb 2022 07:19 PM (IST)

    सदर प्रखंड के रंगमटिया गांव में बुधवार को हुल शहीद चानकु महतो की 206 वी जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

    Hero Image
    शहीद चानकु महतो की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण

    जासं, गोड्डा : सदर प्रखंड के रंगमटिया गांव में बुधवार को हुल शहीद चानकु महतो की 206 वीं जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। मौके पर रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान रांची के शोधकर्ता महादेव डुंगरिआर, दीपक पुनरीआर (सांस्कृतिविद्) व छोटेलाल मुतरुआर (सामाजिक कार्यकर्ता) और हुल संताल विद्रोह के प्रमुख शहीदों के वंशजों में राजवीर सिंह के वंशज हरे कृष्ण सिंह एवं बैजल बाबा के वंशज सुनीता सोरेन और भागीरथ मांझी के वंशज लिलीसी हेम्ब्रम आदि ने सामूहिक रूप से हुल क्रांति शहीद चानकु महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण उनके जन्मस्थली रंगमटिया में किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम का आयोजन चानकु महतो हूल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। मौके पर फाउंडेशन के मुख्य संयोजक संजीव कुमार महतो ने चानकु महतो के जीवन वृत पर प्रकाश डाला। 1854-55 में चानकु महतो ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूंका था। चानकु महतो कुड़मि स्वशासन व्यवस्था में प्रधान व ईलाके के परगनैत थे। उन्होंने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध किया। इनके विद्रोह का केंद्र बाड़ेडीह था। अंग्रेजी सेना ने 1856 में बाड़ेडीह महतो टोला को पूरी तरह उजाड़ दिया था, लेकिन अवशेष आज भी विद्यमान हैं। चानकु महतो ने सहयोगियों संग 30 जून 1855 को अपने विद्रोही जत्था के साथ सिदो-कान्हू के नेतृत्व को स्वीकारते हुए गोड्डा में हूल विद्रोह को नेतृत्व देकर विद्रोह को धारदार बनाया था। 15 मई 1856 को गोड्डा कझिया नदी के किनारे उन्हें फांसी पर लटका दिया गया थ।

    कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य देवेंद्र महतो, रजनीकांत महतो, राजकपूर महतो, डाक्टर निरीश बनुआर, तालेश्वर महतो, अनंत कड़वार, अरविद महतो, नरेंद्र महतो, समाजसेवी शेखर मंडल, प्रदीप चंद्र झा, गणेश राय, अवनीकांत महतो, धनंजय महतो, डाक्टर हरेंद्र महतो, दशरथ महतो, बिनोद बंसरिआर, मालेश्वर महतो, मणीकांत महतो, जयप्रकाश महतो, चंद्रशेखर आ•ाद, किशोर महतो, भुवनेश्वर महतो, गोविद महतो, रघुवंश महतो, शांति महतो, यशोदा महतो, नीलम महतो, प्रदीप महतो, गौतम महतो, संदीप कुमार, राधेश्याम कुमार, मिथुन कुमार, सोनू कुमार, विवेक कुमार, बजरंग कुमार आदि उपस्थित रहे।