ट्रक चालकों को लूटा, विरोध करने पर पीटा
बोआरीजोर- मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग में हरिनकोल गांव के निकट बीती रात अज्ञात अपराधियों ने ट्रक चालकों के साथ लूट पाट किया। हथियार से लैस करीब आधा दर्जन से अधिक बेखौप अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
संवाद सहयोगी, ठाकुर गंगटी : बोआरीजोर- मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग पर हरिनकोल गांव के निकट बुधवार रात अपराधियों ने ट्रक चालकों के साथ लूटपाट की। हथियार से लैस करीब आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। वे बोआरीजोर से मिर्जाचौकी छर्री लेने जा रहे थे। चालकों की मानें तो हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल फोन बदमाशों ने लूटे। अपराधियों ने मारपीट भी की। घटना बुधवार की रात करीब ढाई से तीन बजे की है। सूचना मिलने पर ठाकुर गंगटी और मिर्जाचौकी दोनों थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची। चालकों के बयान पर मि•राचौकी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। दोनों थानों की पुलिस ने छापेमारी की मगर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रात्रि के दो बजे ठाकुर गंगटी थाना की पुलिस गश्ती पर भी थी। फिलहाल यह मार्ग असुरक्षित हो गया है। लूटपाट के बाद सुबह आठ बजे तक करीब 05 घंटे तक सड़क भी जाम रहा। फिर प्रशासन व ग्रामीणों की पहल पर जाम हटाया गया।