कम वजन वाले बच्चों को भेजें कुपोषण उपचार केंद्र
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड सभागार में नवनियुक्त पोषण सखी को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया।
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड सभागार में नवनियुक्त पोषण सखी को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण बाल विकास पदाधिकारी मुकुलिता घोष ने दिया। इस अवसर पर कहा कि सभी को क्षेत्र में घूम घूम कर कुपोषित बच्चों को खोजना है। उनको ग्रोथ चार्ट भरने की जानकारी दी गई। कहा कि कम वजन वाले बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र भेजना है। समय पर टीकाकरण करवाने को भी कहा। मौके पर अनिता हेम्ब्रम, मनकी मुर्मू, सोनोति मरांडी, सांझली आदि मौजूद थे।
पथरगामा : प्रखंड परिसर में नवचयनित 60 पोषण सखी को सीडीपीओ सावित्री देवी की देखरेख में महिला पर्यवेक्षिका ने मंगलवार को प्रशिक्षण दिया। सावित्री देवी ने बताया कि एक और प्रशिक्षण दिया जाएगा। वह प्रखंड से बाहर होगा। बताया कि इस प्रशिक्षण में पोषण सखी को आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले क्षेत्र में शून्य से 5 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों की जांच के बारे में बताया गया। गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर टीकाकरण कराने, संस्थागत प्रसव, सही ढंग से पोषाहार का वितरण, सर्वे आदि के बारे में बताया गया। बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद नवचयनित पोषण सखी अपने अपने क्षेत्र में जाकर सही ढंग से काम कर सकेगी।